ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा सुधार केंद्र (जेल)

ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े सुधार-केंद्र का क्षेत्रफल अंदाजा केवल इस बात से लगाया जा सकता है कि इस सुधार-केंद्र मतलब जेल का क्षेत्रफल भारत के उत्तरप्रदेश राज्य के प्रतिष्ठित शहर प्रयागराज (इलाहाबाद) के क्षेत्रफल से भी लगभग सवा से डेढ़ गुना बड़ा है।

इलाहाबाद शहर के क्षेत्रफल से भी बड़ी यह जेल 2000 से भी कम कैदियों (लगभग पौने दो हजार) के लिए है। इलाहाबाद में 15 लाख से अधिक लोग रहते हैं, उच्च न्यायालय है, केंद्रीय विश्वविद्यालय है, मेडिकल कालेज हैं, इंजीनियरिंग कालेज हैं, राज्य पुलिस मुख्यालय है, रेलवे जंक्शन है, बहुत कुछ है। 

बड़े शहरनुमा इस जेल में कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं का स्तर यह है कि हर कैदी पर औसतन लगभग 4 लाख रुपए हर महीना मतलब लगभग 48 लाख रुपए सालाना खर्च होता है। कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं व देखभाल का अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया में कितने लोगों का कुल वेतन ही 48 लाख रुपए सालाना होगा।

ऐसा नहीं है कि कैदियों को सुविधाएं केवल इसी जेल में हैं। इस फोटो-लेख में ऑस्ट्रेलिया की कई जेलों की फोटो दी गईं हैं। ऑस्ट्रेलिया की अनेक जेलें सुविधाओं व संरचना इत्यादि में फाइव-स्टार होटल से कम का स्तर नहीं रखतीं हैं।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े सुधार केंद्र (जेल) के एक भाग की फोटो

ऑस्ट्रेलिया के इस सबसे बड़े व अत्याधुनिक सुधार-केंद्र के संरचना-निर्माण में विवेक उमराव की सासू-माता की कंपनी की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही, विवेक की सासू-माता एक आर्किटेक्चर कंपनी की संस्थापक प्रबंध-निदेशक हैं।

निर्माण का वीडियो

संख्या में 2000 कैदियों से भी कम कैदियों के लिए बनाए गए इस सुधार-केंद्र के निर्माण में लगभग चार वर्ष लगे। इन चार वर्षों में डिजाइन बनाना, डिजाइन को सरकार द्वारा अप्रूव करने, जमीन को समतल करने इत्यादि-इत्यादि सभी कार्यों से लेकर निर्माण कार्य पूरा करके सरकार को हस्तांतरित करने मतलब शून्य से लेकर पूर्णता तक का समय है। इस सुधार-केंद्र का सरकार इस वर्ष 2020 से प्रयोग शुरू करेगी। 

00:00
04:45

ऑस्ट्रेलिया की कुछ अन्य जेलों की फोटो