Video — 3 years old Aadi’s motor and logical skills

​तीन वर्षीय आदि की मोटर स्किल व लाजिक स्किल काफी अच्छी हो चुकी है। आदि के पास मोटर स्किल व लाजिक स्किल के ढेरों खिलौने हैं। आदि के पास जोड़ कर बनाने वाली पजल्स बहुत हैं। कुछ तो बड़ी पजल्स हैं जिनका क्षेत्रफल 10 वर्ग फुट से अधिक है। आदि पिछले एक वर्ष से मतलब लगभग दो वर्ष की आयु से बड़ी पजल्स को हल करते आ रहे हैं।

मोटर स्किल अच्छी होने के कारण ही पिछले कई महीनों से अच्छी चित्रकारी करते आ रहे हैं। विभिन्न प्रकार के योगासन कर लेते हैं।

कई डिजाइन के मैगनेट ब्लाक्स के माध्यम से विभिन्न आकृतियां बनानी होती हैं। इन आकृतियों को बनाने में तर्क शक्ति व मोटर स्किल का आधारभूत प्रयोग होता है, इनके बिना आकृतियां बना पाना संभव नहीं। आदि पानी का जहाज, हेलीकाप्टर, पेंग्विइन, पवनचक्की इत्यादि-इत्यादि बना लेते हैं। इस वीडियो में आदि आसमान में दिखने वाला एक सितारा बना रहे हैं, वह भी बिना हमारे किसी सहयोग के।

वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथों की गति काफी तेज है तथा मस्तिष्क में सोचने की गति भी तेज है, दोनों गतियों का बढ़िया तालमेल भी है।

Video