रात के पौने बजे डूबते हुए सूरज की फोटो

​यह तीनों फोटो हमारे कैनबरा, ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय राजधानी, वाले घर की एक बागवानी से रात को लगभग पौने-नौ (8:45 pm) व कुछ-कुछ मिनटों के अंतराल पर ली गईं हैं। सूर्य का कोण नीचे है इसलिए हमारे घर के बागवानी शेड व पड़ोसी के बागवानी शेड के कारण सूर्य का ऊपरी भाग ही थोड़ा सा दिखाई पड़ रहा है। लेख की पहली फोटो में यदि ऊपर देखा जाए तो चंद्रमा व एक तारा भी दिखाई दे रहा है। डूबने की तैयारी कर रहे सूर्य के गुलाबी-पीले प्रकाश के कारण बादलों ने खूबसूरती बढ़ा दी है।

जिन लोगों को डूबते सूर्य की छटा देखना अच्छा लगता है, उनको यह फोटो पसंद आएंगी ऐसी आशा है। ​तीनों फोटो 5K गुणवत्ता की हैं। फोटो पर क्लिक करके आपके कम्प्यूटर की स्क्रीन पर ​बड़े आकार की फोटो देखा जा सकता है।