Aadi reads book by memorising — Video article

आदि पुस्तकालय में​

आदि को किताब पढ़ना बहुत ही अधिक अच्छा लगता है। किंतु उनकी मजबूरी यह रहती है कि अभी वह किताब पढ़ना नहीं जानते हैं। इसलिए उन्होंने एक जुगाड़ लगाया है, जुगाड़ यह है कि जब उनकी अम्मा या मैं उनके लिए किताब पढ़ते हैं तो आदि किताब पृष्ठ-वार याद कर लेते हैं।

परिणाम यह कि किताब को ऐसे पढ़ते हैं मानो किताब के शब्द पढ़कर पढ़ रहे हों, जबकि असलियत यह होती है कि आदि किताब को चित्रों व पृष्ठ के आधार पर सुनते-सुनते याद कर लेते हैं। इसलिए जब भी पृष्ठ पलटते हैं तो चित्र देखकर उससे संबंधित वस्तु को बोलते हैं। यह इतना सटीक होता है कि यूं लगता है कि आदि शब्दों को देखकर किताब पढ़ रहे हैं।

आदि दिन में कई बार अलग-अलग किताबें लेकर अपने खिलौनों को पढ़कर सुनाते रहते हैं। आदि के पास अपनी कई सौ किताबें हैं। इसके अतिरिक्त प्रति सप्ताह कई किताबें पुस्तकालय से भी लाते हैं। आदि का पुस्तकालय में अपना खुद का अकाउंट भी है। आदि पुस्तकालय में जाकर किताबें वापस करने, किताबें पसंद करने, घर लाने वाली किताबों का पंजीकरण इत्यादि में आत्मनिर्भर हैं।

वीडियो/Video (किताब पढ़ते हुए)