Aadi’s dance आदि का नृत्य – 4K

आदि बालीवुड फिल्मों, गानों व नृत्य से परिचित नहीं हैं। इस गाने को आदि ने पहली बार आज सुना, अभी तक कभी भी इस गाने का फिल्मांकन तक देखा नहीं, यह गाना सुना ही है आज पहली बार। आदि के पास अपना विशेष ब्लूटूथ स्पीकर है, जिमें आदि अंग्रेजी में कहानियां सुनते हैं। मैंने यूं ही, अमेजन म्यूजिक पर गाना चला दिया। आदि को अच्छा लगा तो नृत्य करने लगे। थिरकने का अंदाज मुझे मोहक लगा तो मैंने वीडियो बना लिया।

ना मुझे नृत्य आता है ना ही बेगमसाहिबा को। आदि किसी से नृत्य नहीं सीखते हैं, नृत्य के कार्यक्रम नहीं देखते हैं। इस गाने पर थिरकना आदि की अपनी सहज कल्पना है। आशा है आप भी आनंद उठाएंगे। मजा तभी आएगा जब शुरू से अंत तक देखिएगा।