Aadi 4th BirthDay : August 2020

Aadi turned four on 25th of August. This year, because of COVID-19, we did not want to give trouble to anyone that is why did not invite anyone. I do hope, our friends will accept our apology. Aadi, Aadi's mother and I spent all day together following Aadi's wishes. We ordered Indian dinner, Aadi wished to eat Papad.

आदि 25 अगस्त को चार वर्ष के हो गए। कोविड-19 के कारण हम लोग किसी को असुविधा नहीं देना चाहते थे। इसलिए मित्रों को चाहकर भी आमंत्रित नहीं कर पाने की धृष्टता के लिए क्षमा याचना करते हैं। आदि, आदि की अम्मा व मैं, हम तीनों लोगों ने आदि की इच्छाओं का सम्मान करते हुए दिन गुजारा। रात्रिभोजन के लिए आदि की पापड़ खाने की इच्छा के लिए भारतीय रेस्त्रां से खाना मंगवाया गया।

इस बार गत्ते के बड़े व मंझोले बक्से कई सारे एकत्र हुए। चूंकि इस बार कोई आ नहीं रहा था इसलिए सभी ने डाक के माध्यम से उपहार भेजे। कई सप्ताह तक लगभग हर दूसरे दिन उपहार आते रहे।

भारत से आदि के दादी दादा की ओर से आदि को शुभकामनाओं का एक भी शब्द या कोई संदेश, संवाद के किसी भी माध्यम के द्वारा नहीं प्राप्त हुआ। (यह सूचना उन मित्रों व रिश्तेदारों के लिए, जिनसे पहले की तरह आदि के दादा-दादी झूठ कह सकते हैं कि उन्होंने आदि को ढेरों शुभकामनाएं दीं, आदि से घंटो बात की, इत्यादि-इत्यादि)।

चूंकि आदि के दादा-दादी बहुत ही अधिक संवेदनशील हैं। इसलिए जरूर ही आदि ने अपनी माता के गर्भ में रहते हुए या पैदा होने के बाद अपनी दादा-दादी का घनघोर अपमान किया होगा, जीना दूभर कर दिया होगा। जिसके परिणाम स्वरूप उनके अंदर आदि के प्रति इतनी गहरी तिरस्कार की भावना है, कि आदि से कभी एक पल के लिए भी मिले बिना ही उसके प्रति तिरस्कार की भावना को जीते हैं। उनकी संवेदनशीलता व भावनात्मक ईमानदारी को कोटि-कोटि नमन।

Videos 4K - 06
Gifts Opening
Balancing
Climbing
Flying
Race with Winnie
Cake Ceremony

Aadi's Nani-Amma (maternal grandmother), Mausi & Chhoti-Amma  (maternal aunts) and cousins (brothers) celebrated Cake-Ceremony via video-conference.

आदि की नानी-अम्मा, मौसी & छोटी-अम्मा (मौसियां) व मौसेरे भाइ लोग अलग-अलग जगह होते हुए भी जन्मदिन-केक समारोह में वीडियो-सम्मेलन के माध्यम से शामिल हुए।

Photos - 24
Gifts Opening
Adventure Playground
Canberra Zoo

White Lions (सफेद-शेर)

Video
Cake Ceremony